2 से 6 मई तक टेबल टेनिस का बड़ा मुकाबला, इंटर स्कूल चैंपियनशिप को लेकर बढ़ा उत्साह

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से 2 से 6 मई तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में टीम इवेंट, एकल और युगल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

टूर्नामेंट में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिका दोनों हिस्सा ले सकेंगे। टीम इवेंट के लिए 800 रुपये, एकल वर्ग के लिए 150 रुपये और युगल वर्ग के लिए 200 रुपये एंट्री फीस तय की गई है। खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है।

See also  नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ड्राइवर गंभीर—यात्री भी घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed