डेफ क्रिकेट को लेकर बड़ी तैयारी, बैठक में फैसला, नवंबर में होगा इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ द डेफ की बैठक रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई। इस बैठक में पूर्व अंतरराष्ट्रीय डेफ क्रिकेटर और अर्जुन पुरस्कार विजेता अंजन भट्टाचार्य की स्मृति में इंटर स्टेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया। इस प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों की टीमें भाग लेंगी और इसका आयोजन नवंबर महीने में किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति का गठन भी किया गया। इसमें अरुण सिंह को मुख्य संरक्षक, कुणाल षाड़ंगी, केश्वर साहु और दिलजोय बोस को संरक्षक, विश्वनाथ राय को चेयरमैन, शिवनाथ पाल को उप चेयरमैन, नारायण मुखर्जी को अध्यक्ष, भास्कर सेन को उपाध्यक्ष, सोमनाथ पाल को सचिव और श्याम कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान रत्नागिरी, रणजीत सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

See also  सीएम का व्यस्त दिन आज, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद देवघर दौरा… क्या होगा बड़ा ऐलान?

Thanks for your Feedback!

You may have missed