पार्षद नीतू शर्मा ने डीसी को ज्ञापन सौंप मेन रोड और ब्रांच रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग की

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: आदित्यपुर नगर निगम की वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने बुधवार को सरायकेला डीसी नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर आदित्यपुर के मेन रोड और ब्रांच रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग की है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि आदित्यपुर का मेन रोड हो ब्रांच रोड बेतरतीब वाहनों के पर्किंग से अतिक्रमित रहता है जिससे हर वक्त दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. पार्षद ने निगम क्षेत्र के गम्हरिया से लेकर आदित्यपुर तक का हाल एक समान होने की बातें कही है. वहीं गली मोहल्ले के ब्रांच सड़कों की भी स्थिति कमोवेश एक समान बताते हुए इससे आम नागरिकों का रहना सहना मुश्किल हो जाने की बात कही है. इतना ही नहीं उन्होंने अपार्टमेंट्स के लोगों द्वारा भी पर्किंग के बजाय ब्रांच सड़कों पर पर्किंग कर अवैध रूप से अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए इससे निगम की जनता को निजात दिलाने की मांग की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  प्रयत्न संस्था’ ने वृद्ध आश्रम में किया नि:स्वार्थ सेवा कार्य, बुजुर्गों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

Thanks for your Feedback!

You may have missed