नोएडा हिंसा पर बड़ा खुलासा! पाकिस्तान कनेक्शन की जांच, मंत्री बोले—साजिश के संकेत

0
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर अब बड़ा साजिश का एंगल सामने आया है। उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने इस घटना को सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा है कि इसमें पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने बताया कि हाल ही में मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनके तार पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से जुड़े पाए गए हैं। ऐसे में राज्य में अस्थिरता फैलाने की साजिश की आशंका मजबूत होती है। मजदूरों का प्रदर्शन वेतन बढ़ोतरी की मांग से शुरू हुआ था, लेकिन कई इलाकों में यह हिंसक हो गया, जहां आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिससे ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मंत्री ने यह भी कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश भी हो सकती है। फिलहाल प्रशासन और एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और हालात को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। साथ ही मजदूरों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।

See also  दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर हुआ सस्ता, रोडवेज बस किराए में बड़ी कटौती, यात्रियों को राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed