ट्रैफिक जाम पर सख्ती… SSP की बड़ी बैठक, सड़क व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

रांची : शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या कम करने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए। अधिकारियों को साफ तौर पर कहा गया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुचारू रखने के लिए सक्रिय रूप से काम करें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जहां-जहां जाम की समस्या ज्यादा रहती है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही वाहन जांच अभियान को नियमित रूप से चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

एसएसपी ने ट्रैफिक प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

See also  खो-खो खिलाड़ियों का बड़ा ट्रायल, प्रदर्शन के आधार पर हुई ग्रेडिंग

Thanks for your Feedback!

You may have missed