कोयला चोरी और हमलों पर सख्त कार्रवाई… BCCL बैठक में ‘जीरो टॉलरेंस’ का ऐलान, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : बीसीसीएल की उच्चस्तरीय बैठक में कोयला चोरी और अधिकारियों पर हमले के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया गया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोयला तस्करी, अवैध खनन और हिंसक घटनाओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में हाल ही में ब्लॉक-2 एरिया में अधिकारियों पर हुए हमले का मुद्दा प्रमुखता से उठा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर सहमति बनी, ताकि त्वरित कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 45 मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उत्पादन, डिस्पैच और संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना लागू की जाए।

About The Author

See also  गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को बड़ी राहत, इलाज के लिए ₹30 करोड़ देगा कोल इंडिया

Thanks for your Feedback!

You may have missed