10 साल की सैलरी पर बड़ा सवाल… पुलिसकर्मियों के भुगतान की जांच के आदेश, DGP सख्त

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में पुलिसकर्मियों के पिछले 10 वर्षों के वेतन भुगतान को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस कदम के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, वेतन भुगतान में गड़बड़ी और अनियमितता की आशंका जताई गई है, जिसके चलते विस्तृत जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी रिकॉर्ड खंगालकर पूरी रिपोर्ट तैयार करें।

डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभागीय स्तर पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

See also  अपराजिता बिल को लेकर TMC की बड़ी मांग, पीएम मोदी से अपील करने की सलाह पर सियासी घमासान तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed