PM आवास के फ्लैट नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे आवंटी, कब्जा देने की मांग तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने फ्लैटों का अब तक कब्जा नहीं मिलने से आवंटियों में भारी नाराजगी है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द फ्लैट का कब्जा देने की मांग की। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इंतजार के बावजूद उन्हें उनका आवंटित घर नहीं मिला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि योजना के तहत फ्लैट तैयार होने के बाद भी उन्हें सौंपा नहीं जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई आवंटियों ने कहा कि वे वर्षों से अपने घर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि जल्द कब्जा नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Thanks for your Feedback!

You may have missed