सेंट्रल पब्लिक स्कूल के 2 छात्र आसंगी डैम में डूबे, तलाश में जुटा प्रशासन

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर के 2 छात्र के आसंगी डैम में डूबने की सूचना है. जिसकी तलाश में स्थानीय प्रशासन जुटी हुई है. बताया जाता है कि आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान दो स्कूली बच्चों के डूबने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पांच बच्चे स्कूल से निकलकर खरकाई नदी पर बने चेक डैम में नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक गहराई में चले जाने से दो बच्चे डूब गए, जबकि अन्य बच्चे किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे बच्चों की तलाश की जा रही है. आरआईटी थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे अभियान की निगरानी कर रही है. अधिकारियों के अनुसार बच्चों को जल्द से जल्द खोज निकालने के प्रयास जारी हैं. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चेक डैम और नदी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  राजस्व कर्मियों को बड़ी राहत, निलंबन रद्द करने का आदेश जारी, कर्मचारियों में खुशी की लहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed