5 साल से लटकी जल योजना पर सख्ती, जिंदल एजेंसी को अल्टीमेटम, जल्द शुरू होगी सप्लाई

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों से लंबित पाइपलाइन जलापूर्ति योजना को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने इस परियोजना की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसी ‘जिंदल’ को कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है। एक विशेष समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2018 में शुरू हुई यह योजना 2021 तक पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन विभिन्न कारणों से अब तक अधूरी पड़ी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में यह भी सामने आया कि वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं मिलने के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य अटके हुए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही डीएफओ के साथ बैठक करने की योजना बनाई गई है, ताकि लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जा सके। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए सीतारामपुर डैम फिल्टर प्लांट तक अंडरग्राउंड केबल बिछाने की योजना पर भी चर्चा हुई।

डिप्टी मेयर ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जुस्को से बिजली आपूर्ति लेने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि जलापूर्ति बाधित न हो। वहीं जिंदल एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष सिंह ने भरोसा दिलाया कि 30 MLD क्षमता वाले नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2026 तक सभी बाधाओं को दूर कर आदित्यपुर-1 क्षेत्र में पाइपलाइन के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी।

Thanks for your Feedback!

You may have missed