मनरेगा में 13 अभियंताओं को नियुक्ति पत्र, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जिले में ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मनरेगा योजना के तहत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह नियुक्ति ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से की गई है, जिनका मुख्य दायित्व विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में चल रही योजनाओं की तकनीकी निगरानी और उनके गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना होगा। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी चयनित अभियंताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नियुक्ति पाने वाले अभियंताओं में अनुपम साहू, रजेश रंजन, प्रवीण कुमार महतो, आशीष कुमार सिंह, पूजा महाकुड़, शुभम महतो, अमित रितेश कुजूर, राहुल कुजूर, आनंद रोहित कुजूर, जोगेश्वर माण्डी, अखिलेख डहुरिया, मनीष कुमार और अभिजीत बेरा शामिल हैं। उपायुक्त ने सभी अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा केवल रोजगार सृजन की योजना नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने का एक अहम माध्यम भी है।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें, गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करें और योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर एनईपी के निदेशक संतोष कुमार गर्ग समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed