रेल मंडल ने रचा इतिहास, माल ढुलाई और राजस्व में बना रिकॉर्ड

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए माल ढुलाई और राजस्व के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मंडल ने 154.97 मिलियन टन माल की लोडिंग दर्ज कर 13,098.85 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक आय अर्जित की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसके साथ ही यात्री सेवाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जहां 184.15 लाख यात्रियों ने यात्रा की और 2533 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। रेलवे ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए टाटानगर और राउरकेला स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर, नई लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं शुरू की हैं।

सुरक्षा के क्षेत्र में भी सुधार हुआ है, जहां सिग्नल फेल्योर में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इस प्रदर्शन को रेलवे के आधुनिकीकरण और बेहतर प्रबंधन का परिणाम माना जा रहा है।

About The Author

See also  झारखंड फ्रेम्स फेस्ट् 2026: UMU ने मनाया फोटोग्राफी, रचनात्मकता और दृश्य कहानी कहने का उत्सव

Thanks for your Feedback!

You may have missed