गोचर जमीन पर निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : अंचल के पोडाडीहा मौजा में प्रस्तावित गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) कार्यालय के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्राम प्रधान गांधी सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में लोगों ने कहा कि गांव में पशुओं के लिए गोचर भूमि पहले से ही कम है, ऐसे में इस जमीन पर निर्माण से उनकी आजीविका प्रभावित होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ग्रामीणों ने बताया कि पहले ही करीब 1 एकड़ जमीन महिला आईटीआई के लिए ली जा चुकी है और अब बची हुई 3 एकड़ भूमि को होमगार्ड कार्यालय के लिए आवंटित किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि यह जमीन भी चली गई तो पशुपालन पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस योजना को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

See also  विश्व पृथ्वी दिवस पर IIT-ISM धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम, सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed