कांग्रेस ने 53 जिलाध्यक्षों का बड़ा फेरबदल किया, आशीष समेत कई नए चेहरों को मिला जनादेश

0
Advertisements
Advertisements

पटना : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बिहार में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के सभी 53 जिला इकाइयों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति के बाद यह बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है, जिसमें पुराने जिलाध्यक्ष पुन: नियुक्त भी हुए हैं और कई नए नामों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूची में पटना शहरी के जिलाध्यक्ष के तौर पर कुमार आशीष को मनोनीत किया गया है। इसी तरह पटना ग्रामीण‑1 के लिए चंदन कुमार, पटना ग्रामीण‑2 के लिए गुरजीत सिंह तथा अररिया के लिए मोहम्मद मासूम रजा, भागलपुर में प्रवीण सिंह कुशवाहा और बेगूसराय के लिए शिव प्रकाश गरीबदास जैसे कई नेताओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर 43 नए चेहरे और 10 पुराने जिलाध्यक्षों को फिर से मौका मिला है, जिससे पार्टी की जमीनी संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

See also  राजस्व कर्मियों को बड़ी राहत, निलंबन रद्द करने का आदेश जारी, कर्मचारियों में खुशी की लहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed