एस टाइप हनुमानगढ़ी मंदिर में रामनवमी की धूम, जै हनुमान के नारों के बीच हुआ ध्वजारोहण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela  : आदित्यपुर एस टाइप कॉलोनी स्थित श्री श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में रामनवमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और संकटमोचन हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद अखाड़ा समिति की ओर से विधि-विधान से बजरंगबली का भव्य झंडा स्थापित किया गया. उत्सव के दौरान सेवा भाव का प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच लड्डू, हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया.
रामनवमी के विशेष उपलक्ष्य पर आयोजित अखाड़े में खेल, करतब आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा. स्थानीय युवाओं और अखाड़ा प्रेमियों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ अपनी वीरता का प्रदर्शन किया. इस मौके पर कमेटी के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, संरक्षक बबलू सिंह, सचिव नीरू सिंह, विमल सिंह शमिल रहे, गणमान्य अतिथियो में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, नंदन राजा, संजीव सिंह ‘बबुआ’, मिथलेश कुमार, डॉ. राजेश, चाचा चौधरी, सुभाष सिंह, अमोद कुमार, विक्की सिंह, मुन्ना सिंह, अनिल सिन्हा,भगत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष ओम प्रकाश उर्फ सोनू खां आदि मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 28 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed