मिडिल ईस्ट युद्ध से बढ़ी टेंशन, पीएम की बड़ी बैठक आज—तेल संकट पर अलर्ट


नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में देश की तैयारियों और संभावित असर, खासकर तेल आपूर्ति और जरूरी संसाधनों को लेकर समीक्षा की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया जाएगा। कुछ चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री इसमें शामिल नहीं होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक हालात के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट और आपूर्ति पर पड़ने वाले असर से निपटने की रणनीति बनाना है।दरअसल, मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के चलते वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई और कीमतों पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी करना चाहती है, ताकि देश में ईंधन और जरूरी सेवाओं पर असर कम किया जा सके।


