वंदे भारत में खराब खाना परोसने पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 60 लाख का जुर्माना और कॉन्ट्रैक्ट रद्द

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना/टाटानगर : Vande Bharat Express में परोसे गए भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर भारतीय रेलवे ने कड़ी कार्रवाई की है। 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस) में एक यात्री की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने कुल 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें Indian Railway Catering and Tourism Corporation पर 10 लाख रुपये का जुर्माना शामिल है, जबकि भोजन उपलब्ध कराने वाली संबंधित सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है।

इसके साथ ही रेलवे ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रेलवे के अनुसार, IRCTC के माध्यम से प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है, ऐसे में खाद्य मानकों के उल्लंघन पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाती है।

About The Author

See also  चाट-समोसे और मिठाइयों में कैंसरकारी रंग का खुलासा, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed