सीजफायर प्लान पर ईरान का इनकार, बढ़ा तनाव—अमेरिका को खुली चुनौती

0
Advertisements

नई दिल्ली: अमेरिका द्वारा पेश किए गए सीजफायर प्लान को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है, जिससे मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए 15 बिंदुओं वाला प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे पाकिस्तान के माध्यम से ईरान तक पहुंचाया गया। हालांकि, तेहरान ने साफ कहा कि वह इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा और अपनी शर्तों पर ही आगे बढ़ेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है और हालात सामान्य होने के संकेत फिलहाल नहीं दिख रहे हैं। ईरान ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी तरह की बातचीत या समझौते के लिए तैयार नहीं है, जबकि अमेरिका की ओर से दबाव और सैन्य गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं। इस स्थिति के चलते पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में अस्थिरता और चिंता का माहौल बना हुआ है।

About The Author

See also  सारा अरफीन ने दिखाई अपने खूबसूरत घर की झलक, इगुआना और सिनेमा रूम ने खींचा ध्यान

Thanks for your Feedback!

You may have missed