रामनवमी-छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन निगरानी और नो-एंट्री का फैसला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : रामनवमी और चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी विभागों और सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने की रणनीति तय की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जुलूस मार्गों की ड्रोन और वीडियो कैमरों से निगरानी की जाएगी, साथ ही फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के दिन शराबबंदी और शहर में भारी व व्यावसायिक वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू रहेगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और विसर्जन घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा डॉक्टरों, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन-टोचन वाहनों की तैनाती भी की जाएगी। अखाड़ा समितियों को भी भीड़ नियंत्रण के लिए वॉलेंटियर रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

See also  जनता की शिकायतों पर SSP सख्त, मौके पर ही अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed