अस्पताल गेट पर मारपीट और हंगामा, सिक्योरिटी गार्ड पर गुंडागर्दी का आरोप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) के मुख्य गेट पर मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों और मरीज के परिजन के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक युवक अपने भर्ती पिता को डिस्चार्ज कराने पहुंचा था, तभी गेट पर हेलमेट पहनने को लेकर उसकी सिक्योरिटी गार्ड से बहस हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने मरीज के परिजन के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें हंगामे की स्थिति साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने गेट पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

See also  मदर प्राइड विद्यालय, गम्हरिया में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

Thanks for your Feedback!

You may have missed