ब्लॉक परिसर में ACB की रेड, गाड़ी में पैसे गिनते व्यक्ति गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे आदित्यपुर के गम्हरिया ब्लॉक परिसर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विनय तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह ब्लॉक परिसर में खड़ी बोलेरो गाड़ी के अंदर बैठकर कथित तौर पर पैसे गिन रहा था, तभी ACB की टीम ने अचानक पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी पर भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल ACB टीम उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है, जल्द ही विस्तृत खुलासा होने की उम्मीद है।

See also  टेल्को में सीमेंट कारोबारी के घर बड़ी चोरी, 20 लाख की संपत्ति लेकर चोर फरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed