शहीद दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहीद दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा अधिकार समिति की ओर से बारीडीह गोलचक्कर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महान क्रांतिकारियों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति शेखर डे मौजूद रहे। उन्होंने समिति के देशभक्ति कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को शहीदों के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी क्रांतिकारियों का सपना अखंड भारत का था और हमें देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष हर महीने विभिन्न स्थानों पर शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को उनके बलिदान और विचारों से प्रेरित किया जा सके।

See also  पूर्व सीएम का विपक्ष पर हमला, महिला बिल को लेकर घेरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed