ट्रक से भीषण टक्कर में टेम्पो चालक की मौत, 17 अप्रैल को होनी थी शादी, घर में मातम

0
Advertisements
Advertisements

पोटका : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच 220) पर तिरिंग स्थित रितिका होटल के पास रविवार देर रात करीब 12 बजे मालवाहक टेम्पो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टेम्पो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के एदल निवासी चंडी नंदी उर्फ डोमा के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जाता है कि डोमा रविवार रात भूमरी नवकुंज से अपने घर लौट रहा था, तभी उसकी टेम्पो ट्रक से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पोटका सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जमशेदपुर के टीएमएच ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, डोमा की शादी सोनारी में तय हुई थी और 17 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। इस हादसे के बाद परिवार में गहरा शोक छा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर बवाल, पार्षदों ने सरकार को घेरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed