नशे में तलवार लेकर युवक का कातिलाना हमला, 20–25 वार की कोशिश, आरोपी हिरासत में

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 12 के पास कपाली निवासी राजन खान पर तलवार से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने दोस्त शारिक के घर जा रहे थे। कार पार्क कर जैसे ही बाहर निकले, तभी मोहम्मद नईम नामक युवक, जो नशे की हालत में तलवार लहरा रहा था, अचानक पहुंचा और हमला कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि आरोपी ने राजन खान पर करीब 20 से 25 बार वार करने की कोशिश की। किसी तरह बचाव करते हुए राजन वापस अपनी कार में घुस गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची आज़ाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नईम को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने बताया कि वह हमलावर को पहले से नहीं जानते थे, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और उसकी हरकतों से इलाके के लोग पहले से परेशान थे।

See also  महिलाओं के इलाज में बड़ी पहल, पहली बार अलग ओपीडी शुरू… हजारों को मिलेगा सीधा लाभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed