मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: 6 भारतीयों की मौत, एक लापता… सरकार की बड़ी अपडेट

0
Advertisements

नई दिल्ली : इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नागरिकों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अब तक 6 भारतीयों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सभी भारतीयों की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी (गल्फ) असीम आर. महाजन ने जानकारी दी कि सऊदी अरब, ओमान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद भारतीय मिशन लगातार संपर्क में हैं। ये टीमें लापता व्यक्ति की तलाश और मृतकों के शवों को भारत लाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हालात चुनौतीपूर्ण जरूर हैं, लेकिन हर संभव सहायता दी जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी क्षेत्र में उड़ानों की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। 28 फरवरी 2026 से अब तक करीब 3 लाख यात्रियों को सुरक्षित भारत लाया जा चुका है। वहीं, यूएई से सीमित संख्या में विशेष उड़ानें चलाई जा रही हैं और एक दिन में लगभग 90 फ्लाइट्स के संचालन की उम्मीद जताई गई है।

About The Author

See also  सारा अरफीन ने दिखाई अपने खूबसूरत घर की झलक, इगुआना और सिनेमा रूम ने खींचा ध्यान

Thanks for your Feedback!

You may have missed