ट्रेन से हरियाणा भेजी जा रही अफीम की खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

पलामू : नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पलामू पुलिस ने चतरा से हरियाणा भेजी जा रही अफीम की खेप को जब्त कर लिया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन के आसपास जांच अभियान चलाया और यात्री शेड के पास से दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार रजक और सत्यदेव यादव के रूप में हुई है, जो चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनके पास से 1 किलो 263 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे ट्रेन के जरिए अफीम हरियाणा भेजने की तैयारी में थे, जहां इसकी सप्लाई की जानी थी।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मेदिनीनगर टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में अब इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और अन्य कड़ियों को जोड़ने का प्रयास जारी है।

See also  रांची DC को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, अनुकंपा नियुक्ति मामले में कार्रवाई से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed