सट्टा-लॉटरी का बड़ा खेल बेनकाब, शहर के इन इलाकों में धड़ल्ले से चल रहा धंधा

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur: साकची बाजार क्षेत्र के मुर्गा लाइन स्थित शराब दुकान के पास की गली में इन दिनों मटका लॉटरी और सट्टेबाजी का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है। दिन के उजाले में ही बड़ी संख्या में युवा और अन्य लोग यहां अपनी मेहनत की कमाई दांव पर लगाते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क के संचालन में कमल पासवान नामक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हैरानी की बात यह है कि यह इलाका साकची थाना से महज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है, इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यहां रोजाना नशेड़ियों की भीड़ जुटती है और नशे की हालत में लोग सट्टा खेलते हैं, जिससे आसपास का माहौल असुरक्षित होता जा रहा है।

सूत्र यह भी बताते हैं कि मानगो के कई इलाकों में भी इसी तरह सट्टेबाजी और लॉटरी का खेल चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगी, तो भीड़भाड़ वाले बाजार में किसी बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

See also  दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, पिस्टल तानकर वारदात… 2 बदमाश पकड़कर पीटे

Thanks for your Feedback!

You may have missed