झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने दी ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद

0
Advertisements
Advertisements

रांची: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने ईद-उल-फितर के मुबारक अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को दिल की गहराइयों से बधाई दी है।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर खुशियों, प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देती है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के करीब आने, गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने आगे कहा कि इस मुबारक अवसर पर हम सभी को मिलकर देश और राज्य की प्रगति, शांति, भाईचारे और समृद्धि के लिए दुआ करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि ईद को सादगी, स्वच्छता और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा एक-दूसरे की खुशियों में शामिल हों।
अंत में उन्होंने मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह ईद सभी के लिए खुशियां, सफलता और बरकत लेकर आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से ठप हुआ उत्पादन, कंपनी को लाखों का नुकसान

Thanks for your Feedback!

You may have missed