पूरी में समुद्र में बह गए बीटेक छात्र, 3 दिन बाद मिला शव, घर का इकलौता था


Saraikela: ओडिशा के पुरी समुद्र तट से झारखंड के एक छात्र की दर्दनाक खबर सामने आई है. पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा निवासी बीटेक छात्र अनिमेष साव अपने दोस्तों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी गए थे. दर्शन के बाद वे समुद्र तट पर नहाने पहुंचे, लेक इसी दौरान तेज लहरों की चपेट में आकर अनिमेष समुद्र में बह गए. घटना के बाद लाइफगार्ड और रेस्क्यू टीम ने लगा खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. आखिरकार तीन दिन बाद अनिमेष का शव पुरी से करीब 30 किलोमीटर दूर कोणार्क के पास समुद्र में मिला. बताया जा रहा है कि अनिमेष अपने पिता के इकलौते बेटे थे. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है.





