फाइनल में टाटा स्टील का दबदबा, टीसीएस को हराकर जीता इंटर कंपनी वॉलीबॉल खिताब

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : इंटर कंपनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 के फाइनल मुकाबले में टाटा स्टील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीसीएस को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष और उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

टाटा स्टील टीम की कप्तानी महेश ने संभाली, जिनकी रणनीति और नेतृत्व ने जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम लीडर विभाष शुक्ला ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बनाए रखा, जबकि कोच राजीव कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाया। इस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हर्षित को उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया।

यह प्रतियोगिता मुंबई में आयोजित हुई, जिसकी मेजबानी टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स (टीसीई) ने की। इस आयोजन ने विभिन्न कॉर्पोरेट टीमों के बीच खेल भावना और सहयोग को बढ़ावा दिया। टाटा स्टील ने आयोजन की सफलता पर सभी टीमों और आयोजकों का आभार जताया, वहीं टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ‘टुन्नु’ ने टीम की जीत पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

See also  महुआडांड़ में 21 मई को लगेगा रक्तदान शिविर, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

Thanks for your Feedback!

You may have missed