टाटा मोटर्स का बड़ा फैसला, ड्राइवरों को मिलेगा 15 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा


जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने अपने ड्राइवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की घोषणा की है, जिसके तहत उन्हें 15 लाख रुपये तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा। कंपनी की इस योजना का उद्देश्य वाहन चालकों और उनके परिवारों को किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा उपलब्धकराना है।

इस बीमा योजना का लाभ लेने के लिए टाटा मोटर्स की ओर से विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 17 और 18 मार्च को कंपनी के दक्षिण गेट के पास पुराने आरएसओ परिसर के निकट विशेष बीमा कैंप लगाया जाएगा, जहां ड्राइवरों का पंजीकरण किया जाएगा।
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि इस पहल से ड्राइवरों और परिवहन से जुड़े लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। टाटा मोटर्स लंबे समय से कर्मचारियों और सहयोगी श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाती रही है और यह नई बीमा योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



