लूट की योजना बनाते जेपी उद्यान से टेंपो में बैठे 4 अपराधकर्मी देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : लूट की योजना बनाते आदित्यपुर के जेपी उद्यान से टेंपो में बैठे 4 अपराधकर्मी को 1 देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसे पूछताछ के बाद आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में सरायकेला के एसडीपीओ समीर कुमार सवैया और थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने संयुक्त रूप से दी. इस संबंध में
आदित्यपर थाना में कांड सं०- 78/2026, दिनांक- 16.03.2026, धारा- 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग हथियार से लैस होकर कुछ अपराध की योजना बना रहे हैं.  इस संदर्भ में वरीय पदाधिकारी को सचित करते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित किया गया. गठित टीम के द्वारा एक ब्लू रंग की ऑटो पर चार व्यक्ति बैठे हुये मिले, उक्त चारों की नजर जैसे ही पुलिस पर पड़ी तो सभी भागने का प्रयास करने लगे. लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से चारों व्यक्ति को पकड लिया गया. पकडाये व्यक्तियों का बारी बारी से नाम पता पूछने अपना नाम 1 धीरज कुमार उर्फ छोटु साव उम्र-35 वर्ष, पता-आदित्यपुर-1, रोड नं0-17 थाना- आदित्यपर जिला-सरायकेला-खरसावाँ 2. शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव उम्र 32 वर्ष, पता- आदित्यपुर-01, रोड नं-17 थाना-आदित्यपुर खरसावाँ
3. शिवा कुमार उम्र-32 वर्ष  पता-आदित्यपुर-, रोड नं0-17, थाना- जिला- सरायकेला- आदित्यपुर जिला-सरायकेला खरसावाँ एवं 4, वी० रमेश आनंद उम्र-47 वर्ष, पता- आदित्यपुर-01, रोड नं0-18, थाना- आदित्यपर जिला-सरायकेला- खरसावाँ बताये. सभी व्यक्ति से भागने का कारण पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिये. पकडाये सभी व्यक्ति का बारी-बारी से तलाशी लिया गया तो धीरज कुमार उर्फ छोटू साव के पास से एक देशी कट्टा, 2. शेखर कुमार उर्फ पप्पु यादव के पॉकेट से 08 MM का तीन एवं.315 MM का एक जिंदा गोली एवं एक ब्लू रंग की ऑटो को बरामद किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed