ICU में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, 10 मरीजों की दर्दनाक मौत

0
Advertisements

कटक : ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। हादसे के समय ICU में गंभीर हालत वाले मरीजों का इलाज चल रहा था। आग रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच लगी, जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ मरीजों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास के दौरान करीब 11 अस्पताल कर्मी झुलस गए। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी अस्पताल पहुंचे और हालात की समीक्षा की। आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं, फिलहाल शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

About The Author

See also  19 साल की उम्र में भागवत कथा सुनाते हैं शाश्वत आचार्य, सोशल मीडिया पर बने 'GenZ बाबा'

Thanks for your Feedback!

You may have missed