ग्रामीण भाजपा में बगावत! 13 मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद 38 नेताओं का इस्तीफा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : ग्रामीण भाजपा संगठन में उस समय हलचल मच गई जब जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने सभी 13 मंडलों के नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी। नई सूची के अनुसार बहरागोड़ा से राजकुमार कर, बड़शोल से कमलकांत सिंह, दामपाड़ा से संजय महाकुड़, गुड़ाबांधा से गुरुचरण मार्डी, जादूगोड़ा से तनुश्री नंदा, मुसाबनी से जयंत घोष, सुरदा से अशोक पासवान, चाकुलिया से महादेव महतो, श्यामसुंदरपुर से शुभेंदू पात्र, घाटशिला से विजय पांडेय, गालूडीह से अमरदीप शर्मा, धालभूमगढ़ से काकुली सिंह और डुमरिया से नमिता नायक को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इन 13 मंडल अध्यक्षों में तीन महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इन नियुक्तियों के बाद संगठन के अंदर विरोध भी शुरू हो गया। बड़शोल में पूर्व मंडल अध्यक्ष चुनू महाली की अध्यक्षता में बैठक कर फैसले पर आपत्ति जताई गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी असंतोष की चर्चा सामने आई।

सबसे बड़ा विरोध घाटशिला में देखने को मिला, जहां मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के खिलाफ पूर्व मंडल महामंत्री सुखेन दास समेत 38 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम के बाद ग्रामीण भाजपा में संगठनात्मक असंतोष खुलकर सामने आ गया है।

See also  चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौके पर मौत के बाद मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

Thanks for your Feedback!