Lok Alok News की खबर का असर: मंदारमणि रिसॉर्ट में ठहरे पार्षदों पर बंगाल पुलिस की दबिश

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:-आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव से पहले संभावित हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका को लेकर पश्चिम बंगाल के मंदारमणि स्थित Viceroy Beach Resort & Spa में बंगाल पुलिस ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लोक आलोक न्यूज में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन के हरकत में आने के बाद की गई।

सूत्रों के अनुसार, लोक आलोक न्यूज ने सबसे पहले मंदारमणि के इस रिसॉर्ट में आदित्यपुर नगर निगम के कई पार्षदों के ठहरे होने और डिप्टी मेयर चुनाव से पहले संभावित सियासी जोड़-तोड़ की खबर प्रकाशित की थी। खबर सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए बंगाल पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को होने वाले डिप्टी मेयर चुनाव से पहले आदित्यपुर नगर निगम के करीब 12 से 13 पार्षद मंदारमणि के इस रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। जब रविवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस टीम रिसॉर्ट पहुंची, तब तक सभी पार्षद होटल से चेकआउट कर चुके थे।

बताया जा रहा है कि इन पार्षदों के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के करीबी माने जाने वाले परमेश्वर प्रधान भी मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की दबिश की सूचना मिलते ही पार्षदों को अलग-अलग गाड़ियों में बैठाकर मंदारमणि से रवाना कर दिया गया।

18 है जादुई आंकड़ा

आदित्यपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए बहुमत का आंकड़ा 18 है। जिस खेमे के पास यह संख्या होगी, उसी का उम्मीदवार डिप्टी मेयर की कुर्सी पर काबिज होगा। ऐसे में चुनाव से पहले पार्षदों का रिसॉर्ट में ठहरना और फिर पुलिस की दबिश ने पूरे सियासी समीकरण को गरमा दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed