दुकान विवाद बढ़ा तो एसएसपी तक पहुंची शिकायत, दोनों पक्षों में गंभीर आरोप

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में एक दुकान को लेकर चल रहा विवाद अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया है। इस मामले में लक्ष्मी नारायण शर्मा शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की। उनका कहना है कि दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जरूरत है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया है कि इस दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच पहले भी तनाव हो चुका है। एक पक्ष का आरोप है कि उनकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि संबंधित दुकान उनके नाम से है और उसमें दखल दिया गया है। मामले को लेकर दोनों तरफ से एक-दूसरे पर मारपीट और नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से लिखित बयान लेकर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Advertisements
See also  दिल्ली की मछली मंडी में भीषण आग, दूर तक दिखीं लपटें और लाल हुआ आसमान

Thanks for your Feedback!

You may have missed