नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 22 छात्रों का दिग्गज कंपनी CEAT में चयन

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : औद्योगिक क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के समन्वय को नई ऊंचाई देते हुए जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी  के 22 विद्यार्थियों ने देश की नामी टायर निर्माता कंपनी CEAT लिमिटेड में अपना स्थान पक्का किया है। यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों से आयोजित इस कैंपस ड्राइव में मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) विभाग के छात्रों ने हिस्सा लिया था। कड़े चयन मानदंडों और तकनीकी साक्षात्कार के विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद कुल 22 प्रतिभावान छात्रों का चयन गुजरात स्थित कंपनी के प्लांट के लिए किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से 2.4 लाख रुपये प्रति वर्ष का शुरुआती आकर्षक पैकेज प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल छात्र उत्साहित हैं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए यूनिवर्सिटी के *कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह* ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक गुणवत्ता और उनके कौशल विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास रहता है कि झारखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में करियर बनाने का मौका मिले और CEAT जैसी प्रतिष्ठित संस्था में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का चयन होना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी चयनित छात्रों को उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

वहीं, *कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणि* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों के इन छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और तकनीकी विशेषज्ञता के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी का प्लेसमेंट सेल लगातार बड़ी औद्योगिक इकाइयों के संपर्क में है ताकि छात्रों को पढ़ाई पूरी करते ही बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सके। डॉ. पाणि ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के साथ-साथ उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी दिया। चयनित छात्रों को जल्द ही गुजरात के प्लांट में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए रवाना होना है, जिसे लेकर कॉलेज प्रबंधन और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed