सरहुल शोभायात्रा की तैयारी तेज, प्रशासन से मांगा सहयोग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : सरहुल महापर्व को लेकर उरांव समाज में तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में उरांव सरना समिति, चक्रधरपुर के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से सहयोग की मांग की. समिति की ओर से एसडीओ को पत्र सौंपते हुए 21 मार्च को आयोजित होने वाली सरहुल झांकी सह शोभायात्रा के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समिति ने जानकारी दी कि 21 मार्च को दोपहर 2:30 बजे बनमालीपुर स्थित सरना स्थल से झांकी सह शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सरना स्थल पर समाप्त होगी. हर वर्ष की तरह इस बार भी सरहुल पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है.

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सत्री उरांव, समिति के अध्यक्ष विमल खलखो सहित उरांव सरना समिति के कई सदस्य मौजूद रहे. उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग किया जाए.

About The Author

See also  4 लाख मोतियों से राधा-कृष्ण का भव्य चित्र, कलाकार विवेक मिश्रा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Thanks for your Feedback!

You may have missed