कम नंबर पर ट्यूशन शिक्षक का कहर, दो बच्चों की बेरहमी से पिटाई, बच्ची की उंगली टूटी

0
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कम अंक आने से नाराज एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने दो बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना में एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई, जबकि दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं. जानकारी के अनुसार जुगसलाई निवासी सोनू के दो बच्चे बेल्डीह चर्च स्कूल के छात्र हैं, जो गुलजार मांझी और माया फिरोज़खां के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि सोमवार को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था और मंगलवार को बच्चे अपना रिजल्ट लेकर शिक्षक के पास पहुंचे. कम अंक देखने के बाद शिक्षक गुलजार मांझी गुस्से में आ गया और दोनों बच्चों को डंडे और हाथ से बुरी तरह पीटने लगा. बच्चों की मां रेखा ने बताया कि जब वह शाम को ट्यूशन से बच्चों को लेने पहुंची तो उनका बेटा घबराया हुआ शिक्षक को धक्का देकर उनके पास भाग आया. घर पहुंचने पर बच्चों के शरीर पर पिटाई के कई निशान दिखाई दिए और बेटी की एक उंगली टूट चुकी थी.

घटना के बाद परिजनों ने जुगसलाई थाना में आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed