15 अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य सेवा से बने नए IAS

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति देने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में नई दिल्ली स्थित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में हुई संयुक्त चयन समिति की बैठक में इन नामों पर सहमति बनी। बैठक में राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि वर्ष 2024 की रिक्तियों के आधार पर प्रमोटेड IAS के 19 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही थी। राज्य सरकार ने इसके लिए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 57 अधिकारियों का पैनल UPSC को भेजा था, जिनमें से 15 नामों पर सहमति बनी है। जिन अधिकारियों के नामों पर सहमति बनी उनमें इश्तियाक अहमद, विद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रॉबिन टोप्पो, नयन तारा केरकेट्टा, आलोक शिकारी कच्छप, अनिलसन लकड़ा, संजय पीएम कुजूर, नगेंद्र पासवान, सुबोध कुमार, आसिफ एकराम और नीरज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

अब इस प्रक्रिया के तहत UPSC की बैठक की कार्यवाही केंद्र सरकार के माध्यम से राज्य सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री की मंजूरी ली जाएगी और दस्तावेज कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजे जाएंगे। सभी औपचारिकताओं और लंबित मामलों की जांच के बाद अंतिम अधिसूचना जारी कर इन अधिकारियों को औपचारिक रूप से IAS में नियुक्त किया जाएगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed