सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज सिंह बने अध्यक्ष

0
Advertisements

Saraikela:- आज टाटा-कांड्रा रोड स्थित होटल नैवेद्य अर्पण में सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक संपन्न हुई. झारखंड राज्य योगासन संघ के पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में जिले की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई. झारखंड राज्य योगासन संघ के पर्यवेक्षकों को पौधा और पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता भेंट की गई. साथ ही, बैठक में उपस्थित सभी नवनियुक्त प्राधिकारियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. राज्य महासचिव चंदू शर्मा एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत किशोर सिंह की विशेष उपस्थिति और सीधी देखरेख में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया. नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की सूची में संरक्षक अरविंद कुमार, संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल, नन्द किशोर झा, मनोज कुमार, सुधीर सिंह, भीष्म सिंह शामिल किए गए. जबकि अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव उदय सिंह देव,
कोषाध्यक्ष शिखा शर्मा,सह-सचिव रानी सिंह एवं प्रेमाशिष महतो, सह-कोषाध्यक्ष किरनजीत कौर, पालक अधिकारी कुमकुम सिंह बनाये गए. वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में रेंजर सिंह सरदार, दुर्गा बोदरा, राकेश मिश्रा, गोविंद चंद्र महतो एवं राजीव कुमार शामिल किए गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश, गृहभेदन और बाइक चोरी के खुलासे के लिए SIT गठित

Thanks for your Feedback!

You may have missed