मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा, हाथ का मांस गायब और कमर में मिला छेद

0
Advertisements
Advertisements

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित सरकारी मंडलीय अस्पताल में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि शव के हाथ का मांस गायब था और कमर के पास छेद भी दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि तरकापुर नई बस्ती के रहने वाले अभिषेक ने 8 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडलीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया था। परिजनों का आरोप है कि मोर्चरी का फ्रीजर खराब था और उन्हें खुद पैसे देकर बर्फ लानी पड़ी। अगले दिन जब वे शव लेने पहुंचे तो शरीर के कई हिस्सों पर चूहों के कुतरने के निशान दिखे।

मामले पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन किशोर ने बताया कि शव पर घाव जैसे निशान मिले हैं और परिजनों ने चूहों द्वारा नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। घटना की जांच के लिए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और एक जांच कमेटी गठित की गई है। दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

Advertisements
See also  गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की डूबने से मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed