केंद्रीय विद्यालय में NIOS परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 4 छात्र पकड़े गए

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित केंद्रीय विद्यालय टाटानगर में चल रही NIOS ऑन-डिमांड परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। परीक्षा के समय स्कूल प्रबंधन ने चार युवकों को पकड़ा, जो असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा लिख रहे थे। जानकारी के अनुसार उस दिन दसवीं के लिए सोशल साइंस और बारहवीं के लिए केमिस्ट्री की परीक्षा आयोजित थी। दस्तावेज जांच के दौरान एडमिट कार्ड सही मिले, लेकिन उन पर लगी तस्वीर और परीक्षा दे रहे युवकों के चेहरे अलग पाए गए, जिससे संदेह पैदा हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दोबारा जांच और पूछताछ में पता चला कि आधार कार्ड में दर्ज नाम और पिता का नाम भी मेल नहीं खा रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर चारों ने स्वीकार किया कि वे दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद डीबीएमएस कदमा की प्रिंसिपल ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को हिरासत में ले लिया। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य की लिखित शिकायत के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर दस्तावेज जांच और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed