बॉक्सिंग एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम 14-15 मार्च को आदिवासी बॉक्सरों का टूर्नामेंट कराने का लिया निर्णय

0
Advertisements

Saraikela : बॉक्सिंग एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम बॉक्सिंग को लेकर गंभीरता दिखाते हुए आगामी 14-15 मार्च को आदिवासी बॉक्सरों का टूर्नामेंट कराने का  निर्णय लिया है. इस बाबत एक आवश्यक बैठक आज एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू की अध्यक्षता में कदमा स्थित उनके आवास पर हुई है. इस बैठक में एसोसिएशन ने इस मौके पर दो आदिवासी बॉक्सर लक्ष्मी पाड़िया और सिलोय सोय को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है. जानकारी देते हुए अध्यक्ष लक्ष्मण टुडू ने बताया कि एसोसिएशन का उद्देश्य पूर्वी सिंह के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को फिर से एक मंच दिलाना और खेल के प्रति उनके मनोबल को ऊंचा उठाना है. आज की बैठक में उपस्थित पूर्व बॉक्सिंग खिलाड़ियों और कोच में मुख्य रूप से सोना भट्टाचार्य, मुकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार महतो, बिपुल कुमार, एसके जेना, बीके जेना आदि शामिल थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जलियांवाला बाग एक्सप्रेस बंद करने का विरोध, डीआरएम ने दिया ट्रेन चालू रखने का भरोसा

Thanks for your Feedback!

You may have missed