चांडिल के एनएच-33 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शहरबेड़ा के पास बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर लोसो मुर्मू के रूप में हुई है। वह सरायकेला प्रखंड के बड़ामारी पंचायत के छोटा बड़ामारी गांव का निवासी बताया जा रहा है। सुबह सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी देकर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। ग्रामीणों की मदद से शव को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इधर चांडिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद एक बार फिर एनएच-33 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त निगरानी और स्पीड कंट्रोल की मांग की है।

Advertisements
See also  महराजगंज में बुजुर्ग पत्नी ने सोते पति को कमरे में बंद कर जिंदा जलाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed