मतदान के बाद पोलिंग एजेंट को मारी भुजाली, हालत नाजुक, टीएमएच में चल रहा इलाज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: लोकतंत्र के महापर्व झारखंड निकाय चुनाव 2026 के दौरान आदित्यपुर के ईच्छापुर ग्वाला पाड़ा में चुनावी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया. आरआईटी थाना क्षेत्र में रविवार शाम चार युवकों ने घर में घुसकर पोलिंग एजेंट विशाल कुमार सिंह उर्फ विक्की के पेट में भुजाली घोंप दी है. गंभीर रूप से घायल विशाल को टीएमएच के सीसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि दोपहर में मतदान के दौरान मेयर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार के समर्थकों से विवाद हुआ था. जिसके बाद शाम करीब छह बजे नशे में धुत हमलावर विशाल के घर पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए हमलावरों की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  टिनप्लेट फायरिंग और रंगदारी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed