आदित्यपुर में उपायुक्त और एसपी का संयुक्त निरीक्षण, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व व्यवस्था की समीक्षा

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था की स्थिति और मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने मतदाताओं के लिए न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाओं का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहे।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मतदान हो रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मतदाताओं से अपील की कि वे अपने घरों से निकलकर निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचें और तय समयावधि के भीतर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाता है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
See also  आसमान में खूबसूरत खगोलीय नज़ारा: तीन ग्रह कुछ ही दिनों में साथ दिखेंगे

Thanks for your Feedback!

You may have missed