गड़चिरोली: 12वीं बोर्ड परीक्षा में ChatGPT से नकल की साजिश पकड़ी गई, तीन शिक्षक-1 शिपाई सस्पेंड

0
Advertisements
Advertisements

गड़चिरोली : महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले के चामोर्शी में 12वीं राज्यशास्त्र बोर्ड परीक्षा के दौरान ChatGPT का गलत इस्तेमाल कर उत्तर तैयार करने की साजिश उजागर हुई है। इस हाई-टेक नकल मामले में शिक्षा विभाग ने चार लोगों को निलंबित कर दिया है।  उन उत्तरों के प्रिंटआउट को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की कोशिश की गई, जिससे छात्रों को मदद मिले। लेकिन अचानक निरीक्षण के दौरान यह योजना पकड़ी गई।जिलाधिकारी के निरीक्षण में केंद्र के बाहर संदिग्ध प्रिंट-आउट और माइक्रो नोट्स बरामद हुए। इससे स्पष्ट हुआ कि यह नकल एक संगठित व्यवस्था के तहत की जा रही थी। इसके बाद जांच के लिये एक समिति बनाई गई। कार्रवाई में केंद्र प्रमुख के साथ तीन शिक्षक और एक शिपाई को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। चामोर्शी पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। शिक्षा विभाग ने पूरे इलाके के परीक्षा केंद्रों में निगरानी बढ़ा दी है और भविष्य में ऐसे तकनीक-आधारित दुरुपयोग को रोकने के लिये और सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  डूरंड लाइन पर बढ़ा तनाव: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर किया हमला

Thanks for your Feedback!

You may have missed