जयपुर में फिर हिट एंड रन केस, सफेद स्कॉर्पियो ने स्कूटी को उड़ाया,

0
Advertisements
Advertisements

राजस्थान: राजस्थान समेत देशभर में तेज रफ़्तार गाड़ियों के हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिछले महीने जयपुर के पत्रकार थाना इलाके में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने 16 निर्दोष लोगों को कुचल दिया था जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पिछले महीने जयपुर में विधानसभा के सामने भी एक अनियंत्रित सफेद थार ने सड़क पर खड़ी चार गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया था. इस महीने के शुरू में जयपुर के शिप्रापथ इलाके में भी एक ब्लैक थार का आतंक देखने को मिला जिसने  कई गाड़ियों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया था. बीते एक महीने में जयपुर में थार गाड़ी के कहर की यह पांचवीं घटना थी.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार, 16 फरवरी की रात 12 बजे के आस-पास को जयपुर के झोटवाड़ा, कांटा चौराहे के आगे महाराणा प्रताप चौराया स्कूल के ठीक सामने हुआ. हादसे में दोनों स्कूटी सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वीरेंद्र अपोलो फार्मेसी में काम करता था. मृतकों के नाम वीरेंद्र और मोहित शर्मा थे. वीरेंद्र भरतपुर और मोहित नीम का थाना का निवासी था. ये दोनों दोस्त थे और जयपुर के पांचावाला इलाके में किराये पर रहते थे. कल रात ये दोनों युवक खाना खाने के बाद लौट रहे थे जब तेज़ स्कॉर्पियो  ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऐक्टिवा स्कूटी उछलकर दूर जा गिरी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed