PM मोदी और इमैनुएल मैक्रों के बीच मुलाकात, बड़ी डील की होगी घोषणा, 

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंच चुके हैं। वह 17 से लेकर 19 फरवरी तक AI इम्पैक्ट समिट और द्विपक्षीय शिखर बैठक में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने उन्हें भारत यात्रा का निमंत्रण भेजा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में लोकभवन में राष्ट्रपति मैक्रों का गले लगाकर स्वागत किया है। मैक्रों की इस भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम डिफेंस डील पर मुहर लग सकती है। इनमें सबसे खास 114 राफेल विमानों को लेकर होने वाली डील है। इसके साथ ही दोनों देश कई घातक मिसाइलों को लेकर भी डील फाइनल कर सकते हैं।दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की गई है।फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की ये भारत की चौथी यात्रा है। वहीं, वह मुंबई की पहली बार यात्रा कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर चीन और पाकिस्तान की भी पैनी नजर बनी हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बिहार से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए समर स्पेशल ट्रेनों की सौगात, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed